राजस्थान में 2 हिंदू बहनों ने मुस्लिम युवतियों पर लगाया धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप
अलवर (राजस्थान) में 2 हिंदू बहनों ने 2 मुस्लिम युवतियों पर मुस्लिम लड़कों से दोस्ती करने व धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मना करने पर आरोपी युवतियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बकौल पुलिस, मामले में आरोपी युवतियों समेत 3 लोग हिरासत में लिए गए हैं।