राजस्थान में 20 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला, 5 ज़िलों के कलेक्टर बदले गए
राजस्थान सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए 5 ज़िलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। विश्वमोहन शर्मा को केकड़ी, गौरव अग्रवाल को चित्तौड़गढ़, हनुमान मल ढाका को खैरथल, ओमप्रकाश बैरवा को टोंक और बचनेश कुमार अग्रवाल को झुंझुनू का ज़िला कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. आरूषी मलिक को संभागीय आयुक्त (जयपुर) नियुक्त किया गया है।