राजस्थान में 2,000 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ निकाली गई 'सबसे बड़ी' किसान तिरंगा रैली
राजस्थान के भरतपुर में बीजेपी नेता दौलत सिंह फौजदार द्वारा 2,000 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ अभी तक की 'सबसे बड़ी' किसान तिरंगा रैली निकाली गई है। इस रैली में शामिल ट्रैक्टरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले बैनर लगाए गए थे। बीजेपी नेता दौलत सिंह ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत यह रैली निकाली गई।