राजस्थान में 2005 से लेकर अब तक गरीबी के प्रतिशत में गिरावट का आंकड़ा हुआ जारी
नीति आयोग की देश में बहुआयामी गरीबी पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में साल 2005-2006 में 64.15% आबादी बहुआयामी गरीबी के दायरे में थी व 2019-21 में यह आंकड़ा 15.31% था। बकौल रिपोर्ट, राजस्थान में बीते 9 वर्षों में 1.87 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से मुक्त हुए। राजस्थान में 2022-23 में बहुआयामी गरीबी घटकर 10.77% होने का अनुमान है।