राजस्थान में 2018 के मुकाबले 40% बढ़ी दोबारा चुनाव लड़ रहे 93% विधायकों की संपत्ति: रिपोर्ट

'एडीआर' के मुताबिक, राजस्थान में विधानसभा चुनाव-2023 में दोबारा चुनाव लड़ रहे 93% विधायकों की औसत संपत्ति 2018 के मुकाबले 40% बढ़ी है। 2018 में इन विधायकों की औसत संपत्ति ₹7.10 करोड़ थी जो 2023 में उम्मीदवारों के हालिया हलफनामे के अनुसार बढ़कर ₹9.97 करोड़ हो गई। गौरतलब है, 200 में से 173 विधायक फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Load More