राजस्थान में 265 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल एसआई को पहुंचाया गया अस्पताल, तोड़ा दम
रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसलमेर (राजस्थान) में रविवार को कार हादसे में घायल हुए सरजील मलिक नामक एसआई को 265 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 3 घंटे में जोधपुर के एक अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान एसआई ने दम तोड़ दिया। बकौल रिपोर्ट्स, चचेरी बहन की सगाई से लौटते समय एसआई की कार खाई में पलट गई थी।