राजस्थान में 28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल का वर्दी में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव
बीकानेर (राजस्थान) की सेंट्रल जेल में तैनात प्रेम कंवर नामक 28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल का वर्दी में शनिवार को संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला। बकौल रिपोर्ट्स, वह नाइट ड्यूटी करने के बाद सुबह करीब 5:15 बजे अपनी कार से घर जाने के लिए निकली थीं। वहीं, पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।