राजस्थान में 3 माह से फरार एसआई हुआ बर्खास्त, महिला को 'किस' करते तस्वीर हुई थी वायरल

डीग (राजस्थान) के कैथवाड़ा थाने के एसएचओ रहे एसआई कमरुद्दीन खान को बर्खास्त कर दिया गया है। 3 महीने पहले एक महिला को 'किस' करते तस्वीर वायरल होने के बाद कमरुद्दीन को निलंबित कर दिया गया था और तब से वह फरार है। एसपी (डीग) बृजेश ज्योति उपाध्याय के अनुसार, कई नोटिस भेजने के बाद भी वह हाज़िर नहीं हुआ।

Load More