राजस्थान में 32 वर्षीय शादीशुदा बेटी की शख्स ने की हत्या, पेट्रोल डालकर शव को जलाया
पाली (राजस्थान) में मंगलवार को एक शख्स ने 32-वर्षीय शादीशुदा बेटी की कथित तौर पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। बकौल पुलिस, शख्स की पत्नी उससे अलग गुजरात में रहती थी जिसका ज़िम्मेदार वह मृतका को मानता था। घटना के बाद से आरोपी फरार है।