राजस्थान में 32 साल पहले विवाहिता को भगाने वाला शख्स 62 साल की उम्र में हुआ अरेस्ट
कोटा (राजस्थान) में 32 साल पहले विवाहिता को भगाकर ले गए एक शख्स को 62 साल की उम्र में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता 7-दिन बाद घर लौट आई थी लेकिन आरोपी लंबे समय से फरार था। बकौल रिपोर्ट, आरोपी ने इस बीच शादी कर ली और वह अपने 5-बच्चों संग जयपुर में रह रहा था।