राजस्थान में 4 साइबर ठग हुए अरेस्ट, आरोपियों के पास है 15 करोड़ लोगों के डेबिट कार्ड का डेटा
जयपुर (राजस्थान) में 12वीं फेल 4 साइबर ठग गिरफ्तार हुए हैं और आरोपियों ने कहा कि करीब 15 करोड़ लोगों के डेबिट-क्रेडिट कार्ड की वैध तिथि और सीवीवी की जानकारी उनके डेटा में सेव है। यूट्यूब पर वीडियो देखकर आरोपियों ने ठगी-हैकिंग सीखी थी। वहीं, 1 करोड़ से अधिक लोगों के आधार कार्ड का डेटा इनके पास से मिला है।