राजस्थान में 4-5 लोगों ने शख्स की पैंट उतारकर उसे पीटा, वीडियो सामने आने के बाद केस दर्ज
चूरु (राजस्थान) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें 4-5 लोग एक शख्स की पैंट उतारकर उसे पीटते व थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं। 'न्यूज़ 18-राजस्थान' के मुताबिक, एक शराब माफिया की अवैध दुकान को बंद कराने की कोशिश करने पर शख्स को अगवा कर पीटा गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।