राजस्थान में 5 साल की बच्ची से उसके चाचा ने किया रेप
राजस्थान के टोंक में एक 5-वर्षीय बच्ची से रेप के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात बच्ची अपने परिजन संग एक शादी समारोह में शामिल होने गई जहां से आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वहीं, पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।