राजस्थान में 50 वर्षीय महिला ने 29 वर्षीय बेटे संग ज़हर खाकर की खुदकुशी, फ्लैट में मिले शव
कोटा (राजस्थान) में 50-वर्षीय महिला ने अपने 29-वर्षीय बेटे संग कथित तौर पर ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली और उनके शव शनिवार को एक फ्लैट में मिले। पुलिस को फ्लैट से सल्फास की खाली थैली और हिसाब-किताब की एक डायरी मिली है। बकौल पुलिस, महिला के पति की मौत हो चुकी है और मां-बेटे की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी।