राजस्थान में 50 साल पुरानी पानी की टंकी को ब्लास्ट कर ढहाया गया, वीडियो आया सामने
राजस्थान के पाली में एक पानी की टंकी में ब्लास्ट कर उसे ढहा दिया गया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में कथित तौर पर 50 साल पुरानी टंकी ब्लास्ट के कुछ ही सेकेंड में ज़मींदोज़ होती हुई दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, टंकी के क्षतिग्रस्त होने के चलते उसमें सरिया दिखने लगे थे जिसके बाद टंकी गिराने का फैसला लिया गया।