राजस्थान में 51 तोले सोने से बनकर तैयार हुए 2 मुकुट, अयोध्या के मंदिर भेजे गए
कोटा (राजस्थान) के रामधाम आश्रम में 51-तोले सोने के दो मुकुट तैयार किए गए हैं जिन्हें बड़ा भक्तमाल मंदिर (अयोध्या) भेज दिया गया है। डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुए इन मुकुटों को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर को भगवान राम व माता सीता की प्रतिमाओं को अर्पित करेंगे। मुकुटों की कीमत ₹40 लाख बताई जा रही है।