राजस्थान में 6 घंटे की बच्ची को कपड़े में बांधकर रेलवे स्टेशन के पास फेंका गया, केस दर्ज
जयपुर (राजस्थान) के सांगानेर रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म के पास कुछ लोगों को रविवार शाम को कपड़े में बंधी हुई एक नवजात बच्ची मिली। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का जन्म करीब 6 घंटे पहले घर पर ही हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।