राजस्थान में 6 लोगों ने स्कूटर सवार युवक को सड़क पर गिराकर रॉड से पीटा, वीडियो आया सामने
जोधपुर (राजस्थान) में शनिवार को 6 लोगों द्वारा स्कूटर सवार मोहम्मद फारुख नामक युवक को बीच सड़क पर गिराकर रॉड व लात-घूंसों से पीटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हमले में घायल फारुख ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि यह प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश का मामला लग रहा है।