राजस्थान में 7 वर्षीय बच्ची को सांप ने काटा, सांप को मारकर साथ लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन
चूरु (राजस्थान) में एक 7-वर्षीय बच्ची को सांप ने काट लिया। इसके बाद बच्ची के परिजन सांप को मारकर उसे बोतल में लेकर बच्ची के साथ अस्पताल पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल परिजन, सांप की प्रजाति का पता न होने पर चिकित्सकों को उपचार करने में परेशानी होती है इसलिए वे सांप को मारकर साथ लेकर अस्पताल पहुंचे।