राजस्थान में 70 फीट गहरे कुएं में गिरा सांड, रेस्क्यू किए जाने का वीडियो आया सामने

टोंक (राजस्थान) के सवाई माधोपुर में रविवार को एक सांड 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने क्रेन की मदद से सोमवार को इस सांड का रेस्क्यू किया जिसका वीडियो सामने आया है। एसडीआरएफ टीम के राजेंद्र कुमार के मुताबिक, 12 लोगों की टीम सांड का रेस्क्यू करने पहुंची थी।

Load More