राजस्थान में 70 वर्षीय शख्स ने चॉकलेट का लालच देकर 8वीं कक्षा की छात्रा का किया रेप
डूंगरपुर (राजस्थान) में 70 वर्षीय शख्स को 8वीं कक्षा की छात्रा का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 18 जून को चॉकलेट का लालच देकर बेटी को घर ले जाकर रेप किया और 19 जून को उसके पेट में दर्द होने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।