राजस्थान में 72 वर्षीय साधु की धारदार हथियार से गोदकर हत्या; बंधे मिले हाथ, पैर और मुंह

राजस्थान के डीडवाना कुचामन ज़िले में हरिराम बाबा की बगीची के 72 वर्षीय मोहन दास नामक साधु की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि साधु के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और आंखों पर भी कपड़ा बंधा हुआ था। बकौल पुलिस, दास करीब 15 वर्षों से इस बगीची में रह रहे थे।

Load More