राजस्थान में 8 छात्राओं का रेप करने वाले प्रिंसिपल के फोन में मिलीं बच्चियों की नग्न तस्वीरें
डूंगरपुर (राजस्थान) में 8 छात्राओं से रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। प्रिंसिपल के फोन में बच्चियों की कई नग्न तस्वीरें मिली हैं जिसे उसने पकड़े जाने के डर से डिलीट कर दिया था। मामले में पुलिस सोमवार को 1,500 पेज की चार्जशीट दाखिल करेगी।