राजस्थान में 8 माह की गर्भवती नाबालिग छात्रा ने की खुदकुशी, गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत
बांसवाड़ा (राजस्थान) में किराए के कमरे में रह रही एक 17 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा ने ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के अनुसार, छात्रा 8 माह की गर्भवती थी और ज़हर खाने से गर्भ में शिशु की भी मौत हो गई। बकौल पुलिस, यह नाबालिग से रेप का मामला है और एक युवक को हिरासत में लिया है।