राजस्थान में 8वीं की छात्रा की पानी की बोतल में छात्र ने भरा पेशाब, दो समुदायों में हुई झड़प
भीलवाड़ा (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा की पानी की बोतल में पेशाब भरे जाने का मामला सामने आया है। यह आरोप स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे समुदाय के छात्र पर लगा है। स्कूल प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद दो समुदायों के बीच पथराव हुआ है जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।