राजस्थान में 92 वर्षीय पूर्व जज ने लोकसभा चुनाव के लिए डाला वोट, बोले- हमेशा किया मतदान

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जयपुर (राजस्थान) में होम वोटिंग की सुविधा के तहत 92-वर्षीय पूर्व न्यायाधीश वीएस दवे ने मतदान किया है। उन्होंने कहा, "मैं 1952 (देश के पहले चुनाव) से ही वोट करता आ रहा हूं...अब तक एक बार भी मतदान करना नहीं भूला।" राजस्थान में पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार से होम वोटिंग शुरू हुई।

Load More