राजस्थान में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण बच्ची समेत परिवार के 3 सदस्यों की हुई मौत
चूरू (राजस्थान) में रविवार रात सर्दी से बचने के लिए जलाई अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण 3-वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, एक 3-माह के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, सोमवार सुबह दरवाज़ा न खोले जाने पर खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया।