राजस्थान में अंगूठे समेत कुल 26 उंगलियों के साथ जन्मी बच्ची
भरतपुर (राजस्थान) में शनिवार रात अंगूठे समेत कुल 26 उंगलियों के साथ एक बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची के हाथों में अंगूठे समेत 7-7 और पैरों में अंगूठे समेत 6-6 उंगलियां हैं। डॉक्टर ने बताया कि ऐसे मामलों को पॉलिडेक्टिली कहा जाता है और यह आनुवंशिक विसंगति की वजह से होता है। बकौल डॉक्टर, इसका साइड इफेक्ट नहीं होता।