राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने किया ढेर
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गुरुवार देर रात बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के एक शख्स को ढेर कर दिया। बीएसएफ ने बताया कि शख्स को भारतीय सीमा में घुसते हुए देखने पर उसे रोकने की कोशिश की गई थी। बकौल बीएसएफ, मना करने के बावजूद घुसपैठ की कोशिश करने पर गोलियां चलाई गईं।