राजस्थान में अगले 2 दिनों के लिए कई ज़िलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी

आईएमडी के जयपुर केंद्र के मुताबिक, राजस्थान के झुंझुनू, चूरू और हनुमानगढ़ में सोमवार के लिए ओलावृष्टि/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर और करौली में मंगलवार के लिए ओलावृष्टि/वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। राजस्थान के कुल 16 ज़िलों में सोमवार और मंगलवार के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Load More