राजस्थान में अगले 2 दिनों के लिए किन-किन ज़िलों में घने कोहरे की चेतावनी की गई जारी?
आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में अगले दो दिनों तक अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा रहने का अनुमान है। वहीं, आईएमडी ने धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में 17 जनवरी के लिए व करौली, सीकर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में 18 जनवरी के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है।