राजस्थान में अगले कुछ दिनों के लिए हल्की से लेकर भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी
आईएमडी के जयपुर केंद्र ने गुरुवार को बताया कि पूर्वी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में अगले 4-5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो जगह अत्यंत भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग की ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।