राजस्थान में अज्ञात कारणों के चलते 1 बीघा ज़मीन धंसने से हुआ 50 फीट गहरा गड्ढा
बीकानेर (राजस्थान) के लूणकरनसर में मंगलवार तड़के अज्ञात कारणों के चलते लगभग 1 बीघा ज़मीन धंसने से करीब 50 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सामने आई तस्वीरों में सड़क का एक हिस्सा व कई पेड़-पौधे ज़मीन में धंसे नज़र आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं व भू-वैज्ञानिकों की एक टीम को बुलाया गया है।