राजस्थान में अपनी ही सरकार की आलोचना के बाद मंत्री पद से बर्खास्त हुए गुढ़ा ने बदला ट्विटर बायो
राजस्थान के मंत्री पद से बर्खास्त हुए कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ट्विटर बायो बदल दिया है। उन्होंने लिखा है, "राजस्थान विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मुद्दा उठाने के कारण...कांग्रेस का बर्खास्त मंत्री।" गुढ़ा को विधानसभा में इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार की आलोचना करने के बाद अनुशासनहीनता के आरोप में मंत्रिमंडल से हटाया गया था।