राजस्थान में अपने स्कूल टीचर के घर पहुंचे उप-राष्ट्रपति धनखड़, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
राजस्थान दौरे पर पहुंचे उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ स्थित अपने 86 वर्षीय स्कूल टीचर एचएस राठी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। उप-राष्ट्रपति ने मुलाकात की तस्वीरें 'X' पर शेयर की जिसमें वह अपने शिक्षक के पैर छूते दिख रहे हैं। इससे पहले उप-राष्ट्रपति अपने स्कूल भी गए जहां उन्होंने 1962-1969 तक शिक्षा प्राप्त की थी।