राजस्थान में अपॉइंटमेंट के लिए शख्स ने गूगल पर खोजा डॉक्टर का नंबर, संपर्क करने पर हुई ठगी
जयपुर (राजस्थान) में एक शख्स द्वारा गूगल पर मिले एक डॉक्टर के कॉन्टैक्ट नंबर पर संपर्क करने के बाद उसके बैंक खाते से ₹71,000 निकाल लिए गए। शख्स ने बताया कि उसने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजा था। पुलिस ने बताया कि मामले में झोटवाड़ा थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।