राजस्थान में अफीम की तस्करी कर करोड़पति बनने वाले बाप-बेटे हुए गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले एक शख्स और उसके 2 बेटों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलोग्राम अफीम, 3 कार और 5 मोटरसाइकल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, बाप-बेटों ने 5-साल में अवैध तस्करी से करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। बकौल रिपोर्ट, पुलिस को उनकी लग्ज़री लाइफस्टाइल देखकर शक हुआ था।