राजस्थान में अब सीएम के काफिले के रूट पर नहीं रोका जाएगा ट्रैफिक, मुख्यमंत्री ने लिया फैसला
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फैसला लिया है कि अब उनके काफिले के रूट पर ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इसे लेकर डीजीपी को फोन कर निर्देश दिए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मुख्यमंत्री ने वीआईपी मूवमेंट के चलते आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह फैसला लिया है।