राजस्थान में अलाव की चपेट में आकर महिला के कपड़ों में लगी आग, गोद में बैठा बेटा आग में गिरा
अलवर (राजस्थान) में अलाव की चपेट में आकर एक महिला के कपड़ों में आग लग गई और इसे बुझाने के दौरान उसकी गोद में बैठा ढाई वर्षीय बेटा आग में गिर गया। महिला के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर पड़ोसियों ने महिला के पति को इस हादसे की जानकारी दी। मां और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।