राजस्थान में अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात 2 डीएसपी समेत 70 आरपीएस अफसरों का हुआ तबादला
राजस्थान सरकार ने 70 आरपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में करीब 26 साल तक तैनात रहे 2 डीएसपी (रामनिवास चेजारा व किशोरी लाल सैनी) भी शामिल हैं। वहीं, प्रदेश के कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला व पदस्थापन किया है।