राजस्थान में अस्पताल परिसर में घुसा बारहसिंघा, वीडियो आया सामने
कोटा (राजस्थान) के एमबीएस अस्पताल परिसर में बने हॉस्टल में शनिवार को एक बारहसिंघा घुस गया जिसका वीडियो सामने आया है। रेज़िडेंट डॉक्टरों ने बताया कि बारहसिंघा हॉस्टल परिसर में आकर पोर्च में बैठ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल के पास ही सैन्य क्षेत्र में वन्यजीव रहते हैं जहां से निकलकर यह बारहसिंघा अस्पताल परिसर में घुस गया।