राजस्थान में अस्पताल में भर्ती मरीज़ को चढ़ाया गया दूसरे ग्रुप का खून, दोनों किडनी हुईं फेल
जयपुर (राजस्थान) के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में सड़क हादसे में घायल एक मरीज़ को दूसरे ग्रुप का खून चढ़ाए जाने के बाद उसकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं। 25 वर्षीय मरीज़ के परिजन के अनुसार, मरीज़ का ब्लड सैंपल एक वॉर्ड बॉय ने लिया था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमिटी गठित की है।