राजस्थान में आईएएस अधिकारी को तलवार दिखाकर ललकारते शख्स का वीडियो आया सामने

बीकानेर (राजस्थान) की सर्वोदय बस्ती में मंगलवार को अतिक्रमण हटवाने पहुंचे सीनियर आईएएस अधिकारी व संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन व प्रशासन की टीम को तलवार दिखाकर ललकारते हुए शख्स का वीडियो सामने आया है। पवन ने बताया कि जेसीबी चालक व टीम के अन्य सदस्यों पर पथराव भी किया गया। तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है।

Load More