राजस्थान में आईएएस अफसर के खिलाफ सेक्स रैकेट के आरोप की जांच के लिए गठित हुई कमिटी
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राजस्थान की आरएएस अधिकारी पूजा मीणा द्वारा आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा के खिलाफ लगाए गए सेक्स रैकेट चलाने के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी गठित की है। वहीं, एनसीडब्ल्यू ने राजस्थान के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा है।