आईपीएल की तर्ज़ पर राजस्थान प्रीमियर लीग का होगा आयोजन, 19 अगस्त को होगा पहला मैच
राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन (आरसीए) राज्य में आईपीएल की तर्ज़ पर राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) का आयोजन कराएगा। इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और इसका पहला मैच 19 अगस्त को खेला जाएगा। आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि आरपीएल का पहला मैच जोधपुर और सेमीफाइनल व फाइनल मैच जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेले जाएंगे।