जयपुर स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, राजस्थान में शुक्रवार को बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, बारां और कोटा ज़िलों व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 2-3 दिन राज्य में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने और न्यूनतम तापमान में 2 से 3°C गिरावट दर्ज होने की संभावना है।