राजस्थान में आज व कल कहां-कहां हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश?

जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को बताया कि चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के कारण राजस्थान में भारी बारिश जारी है। बकौल मौसम केंद्र, रविवार (आज) को पाली, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद ज़िलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जबकि सोमवार को कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

Load More