राजस्थान में आदिवासी महिला से बलात्कार के आरोप में एएसआई गिरफ्तार
झालावाड़ (राजस्थान) ज़िले में 25-वर्षीय आदिवासी महिला से बलात्कार के आरोप में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) जगदीश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एएसआई महिला द्वारा अपने ससुराल वालों पर लगाए आरोपों की जांच कर रहा था जिसकी आड़ में वह महिला को परेशान करता था। बकौल पुलिस, आरोपी ने जंगल में ले जाकर महिला के साथ बलात्कार किया।