राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदर्शित विटेंज कारों की तस्वीर आई सामने
उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित ओबेरॉय कॉनकोर्स डी'एलिगैन्स में विंटेज कारों का प्रदर्शन किया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शित की गई कारों में 1949 बेंटले मार्क VI, 1930 कॉर्ड L29 कैब्रियोले, 1930 रोल्स रॉयस फैंटम I हंटिंगटन लिमोज़ीन, 1969 अल्फा रोमियो 1750 जीटीवी कूप और 1967 कैडिलैक कूप डी वेल शामिल थीं।