राजस्थान में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्ची को 40 जगहों पर काटा, हुई मौत
कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) में रविवार को एक 9 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के पैर, गले और पेट समेत शरीर पर 40 जगहों पर कुत्तों के काटने के निशान थे।